साहिबगंज : बोलेरो पिकअप वैन लूट मामला , बरहरवा से एक आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2018 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज : बोलेरो पिकअप वैन लूट मामला , बरहरवा से एक आरोपित गिरफ्तार

बरहरवा : नवगछिया जिला के साहू परबत्ता थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि बरहरवा थाना स्थित कहारपाड़ा गांव में छापेमारी कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर गयी. जानकारी के अनुसार दो मई को परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित एन एच 31 विक्रमशिला सेतु एप्रोच के निकट से अज्ञात […]

विज्ञापन
बरहरवा : नवगछिया जिला के साहू परबत्ता थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि बरहरवा थाना स्थित कहारपाड़ा गांव में छापेमारी कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर गयी. जानकारी के अनुसार दो मई को परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित एन एच 31 विक्रमशिला सेतु एप्रोच के निकट से अज्ञात अपराधियों द्वारा एक पिकअप वैन बीआर11जीए4326 के चालक को मारपीट कर पिकअप वैन को लूट लिया था.
इस घटना को लेकर वाहन के मालिक कटिहार जिला के कुरसेला गांव निवासी अजय कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. जिस पर परबत्ता पुलिस में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीरपैंती थाना क्षेत्र से लालू सिंह ओर नवगछिया जीरो माइल थाना क्षेत्र के नीरज यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर बरहरवा थाना के कहारपाड़ा गांव से असराफुल शेख को गिरफ्तार किया है. परबत्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पुलिस को इस मामले में गिरोह के सदस्यों का तार बरहरवा से जुड़ा हुआ पाया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना है. जो नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र से करीब एक दर्जन बड़े वाहन को लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में बरहरवा के और तीन मास्टरमाइंड की तलाश परबत्ता थाना पुलिस को है उक्त तीनों मास्टरमाइंड अभी फरार चल रहे हैं पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.
कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम
बरहरवा का उक्त गिरोह इससे पूर्व कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है बीते वर्ष पीरपैंती से भी एक बोलेरो को लूट कर लाया था पुलिस उक्त मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए बड़ा कई बार आ चुकी है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola