रातभर सड़क पर पड़ा रहा शव
Updated at : 04 May 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार देर शाम की घटना और गुरुवार सुबह पहुंची बोरियो थाना की पुलिस बोरियो : थाना क्षेत्र के बीरबल कांदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बीरबल कांदर निवासी संझला मुर्मू के 12 वर्षीय पुत्र तालू मुर्मू की मौत हो गयी. ग्रामीण व परिजनों ने शव को घटनास्थल […]
विज्ञापन
बुधवार देर शाम की घटना और गुरुवार सुबह
पहुंची बोरियो थाना की पुलिस
बोरियो : थाना क्षेत्र के बीरबल कांदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बीरबल कांदर निवासी संझला मुर्मू के 12 वर्षीय पुत्र तालू मुर्मू की मौत हो गयी. ग्रामीण व परिजनों ने शव को घटनास्थल पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. गुरुवार की सुबह शव उठाने के लिए गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण पुलिस के देेर से पहुंचने पर आक्रोशित थे. ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया. ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर घंटों प्रदर्शन किया. बांझी संथाली के मुखिया स्टीफन मुर्मू व स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बुधवार की रात साहिबगंज-बरहेट मुख्य पथ पर बोरियो के बीरबल कांदर के समीप हादसे में मारे गये बीरबल कांदर निवासी तालु मुर्मू के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को साहिबगंज जिला सदर अस्पताल में कराया गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
मुआवजे की मांग पर अड़े थे परिजन
आक्राेशित ग्रामीण मृतक के परिजनों को सरकारी योजना का लाभ मुहैया कराने सहित मुआवजे की मांग पर अड़े थे. मृतक की मां होपनमय सोरेन ने बताया की पति संझला मुर्मू रोजगार के लिये नौ माह पूर्व दिल्ली गये हैं. वहां पति मजदूरी कर पैसे घर भेजता है. जिससे छह सदस्यीय परिवार का भरण पोषण होता है. वहीं बेटा तालू मुर्मू दोनों पैर से विकलांग था.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मृतक तालू मुर्मू के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं. पुलिस मामला दर्ज कर हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




