साहिबगंज में लक्ष्य 400, लाभ िमला 323 को
Updated at : 03 May 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले 4 वर्षों से नहीं हुआ सामूहिक विवाह समारोह साहिबगंज : साहिबगंज जिले में वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 400 में 323 युवतियों को लाभ दिया गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनीता कुमारी ने कहा कि साहिबगंज जिले में एक करोड़ 32 लाख रुपये इस योजना के लिए आये थे. जिसके […]
विज्ञापन
पिछले 4 वर्षों से नहीं हुआ सामूहिक विवाह समारोह
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 400 में 323 युवतियों को लाभ दिया गया है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनीता कुमारी ने कहा कि साहिबगंज जिले में एक करोड़ 32 लाख रुपये इस योजना के लिए आये थे. जिसके तहत 323 लाभुकों के बीच सीधे पैसा बैंक के खातों में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पतना व राजमहल के बीडीओ एवं स्थानीय कर्मी के धीमी गति से कार्य करने के कारण पीछे हैं, लेकिन आने वाले समय में लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा.
इस वित्तीय वर्ष में अभी तक पैसा नहीं आया है, लेकिन कार्य होगा. उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से कही भी सामूहिक विवाह समारोह नहीं हुआ है. कन्यादान योजना के तहत पहले एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी कपड़े, बक्सा एवं गैस चूल्हा दिया जाता था. सरकार के द्वारा इस योजना में अब पैसा दे दिया जाता है. आवेदन स्थानीय प्रखंड में दिया जाता है. जिसके बाद चयन कर लाभुक को दिया जाता है.
प्रखंड का नाम लक्ष्य मार्च की उपलब्धि
साहिबगंज 24 9
साहिबगंज नपा 12 0
बोरियो 39 40
मंडरो 24 7
बरहेट 60 67
बरहडवा 60 68
पतना 36 14
तालझारी 46 28
राजमहल 32 25
राजमहल 11 0
उधवा 56 65
कुल 400 8323
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




