पथराव मामले में पांच गिरफ्तार, जेल

Updated at : 27 Apr 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
पथराव मामले में पांच गिरफ्तार, जेल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाने अंतर्गत साक्षरता चौक के निकट दुर्गा स्थान के समीप सीवरेज सिस्टम के तहत बनाये जा रहे वाशिंग प्रेशर के विरोध के कारण पुलिस व पब्लिक के बीच पिछले 15 दिन पहले पथराव हुई थी. इसको लेकर जिरवाबाडी थाना में 30 नामजद व 30 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाने अंतर्गत साक्षरता चौक के निकट दुर्गा स्थान के समीप सीवरेज सिस्टम के तहत बनाये जा रहे वाशिंग प्रेशर के विरोध के कारण पुलिस व पब्लिक के बीच पिछले 15 दिन पहले पथराव हुई थी. इसको लेकर जिरवाबाडी थाना में 30 नामजद व 30 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बुधवार रात पुलिस ने पांच गैर नामजद पांच को गिरफ्तार कर लिया है.

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों साक्षरता चौक के निकट पुलिस पब्लिक के बीच हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए थे. वहीं लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड संख्या 99/18 के तहत पांच गैर नामजद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसमें उमेश यादव, पप्पू यादव, रामविलास यादव, दीपक कुमार यादव, सभी साक्षरता चौक निवासी व रमेश यादव समदा निवासी है सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola