पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, दर्जनों घायल साक्षरता चौक पर हुई भिड़ंत
Updated at : 14 Apr 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

पांच से छह थानों की पुलिस पहुंची साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय में सीवरेज सिस्टम के कार्य का विरोध करने पर जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक पर गुरुवार शाम पुलिस-पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान पब्लिक की ओर से पत्थरबाजी की गयी. जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये तो दर्जनों लोग भगदड़ […]
विज्ञापन
पांच से छह थानों की पुलिस पहुंची
साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय में सीवरेज सिस्टम के कार्य का विरोध करने पर जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक पर गुरुवार शाम पुलिस-पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान पब्लिक की ओर से पत्थरबाजी की गयी. जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये तो दर्जनों लोग भगदड़ में घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार सिवरेज सिस्टम के तहत चल रहे कार्य में उपजे विवाद को लेकर पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साक्षरता चौक के ग्रामीण वहां स्थित मंदिर के समीप सिवरेज सिस्टम कार्य से फैल रही गंदगी का विरोध कर रहे थे. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस व पब्लिक के बीच तू-तू-मैं-मैं के बाद विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया. गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया.
जिसके विरोध में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से भी पथराव किया गया. इस बीच एसपी धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर मामले को कंट्रोल करने के लिये जिरवाबाड़ी ओपी नगर थाना, मुफस्सिल थाना मिर्जाचौकी थाना, बोरियो थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने ग्रामीण को खदेड़ दिया वहीं मौके पर वज्र वाहन ने चार आंसू गैस के गोले भी छोड़े. इधर इस पत्थरबाजी में कई ग्रामीण व पुलिस कर्मी भी घायल हो गये. बाद में दंडाधिकारी के तौर पर घटना स्थल पर पहुंचे डीपीआरओ कानूराम नाग ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. दूसरे दिन 30 लोगों के पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साक्षरता चौक पर भारी पुलिस बल की तैनात है. पूरा माहौल तनावपूर्ण थे, लेकिन अब नियंत्रण में है शांति बनी हुई है.
कहते हैं थाना प्रभारी
गुरुवार शाम साक्षरता चौक के निकट पुलिस और ग्रामीणों के बीच पत्थरबाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है 30 लोगों को नामजद बनाया गया है. वहीं अन्य लोगो को भी आरोपित बनाया गया है. उनके विरुद्ध पुलिस पर हमला सरकारी कार्य को रोकने सहित अन्य मामले दर्ज हैं.
चंदन कुमार, थाना प्रभारी, जिरवाबाड़ी
कहते हैं साइट इंचार्ज
जमीन पर पंपिंग स्केटिंग बनाने का काम किया जा रहा है और यह जमीन नक्शा के हिसाब से नगर परिषद में वर्ष 2015 में उपलब्ध करायी गयी थी.
भागवत कुमार, साइट इंचार्ज
नगर निकाय के प्रत्याशियों ने करायी आय-व्यय पंजी की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




