पार्टनर के पास नहीं है टाइम? ऐसे बढ़ाएं प्यार बिना लड़ाई के

Updated at : 30 Mar 2026 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
relationship tips

रिश्ते संभालने के लिए टिप्स (image: AI Generated)

Relationship Tips: अगर पार्टनर आपको समय नहीं दे पा रहा है, तो घबराएं नहीं. छोटी-छोटी कोशिशों से भी रिश्ते में प्यार बढ़ाया जा सकता है. सही समझ, थोड़ी बातचीत और प्यार भरे इशारों से आप अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकते हैं.

विज्ञापन

Relationship Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिससे रिश्ते में दूरी और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. काम का दबाव, जिम्मेदारियां और थकान रिश्तों पर असर डालते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि प्यार कम हो गया है. ऐसे समय में जरूरत होती है समझदारी और छोटी-छोटी कोशिशों की, जो रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकें. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ समय की कमी महसूस कर रहे हैं, तो कुछ आसान और प्यारे तरीकों से अपने रिश्ते में फिर से नजदीकियां और प्यार बढ़ा सकते हैं.

सुबह का नाश्ता करें साथ 

आज के समय में यह आम बात है कि पति और पत्नी दोनों ही काम करने जाते हैं. ऐसे में साथ में समय बिताना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने इस बिजी टाइम से ही अपने पति या पत्नी के लिए वक्त निकाल सकते हैं, आप सुबह का नाश्ता साथ करने की कोशिश कीजिए इससे आप आज अपने दिन के बारे में क्या सोच रहे हैं. इस बारे में भी थोड़ी बात चित होगी और आप साथ में समय भी बीता पाएंगे. 

छोटी-छोटी बातों में प्यार जताएं

हर बार बड़े सरप्राइज की जरूरत नहीं होती. एक प्यारा मैसेज, “कैसे हो?” पूछना या दिन की शुरुआत में मुस्कान देना भी रिश्ते को मजबूत बनाता है. जब आप ये मैसेज भेजेंगे तो सामने वाले को आपके द्वारा किया एफर्ट दिखेगा और प्यार यूंही बरकरार रहेगा. 

 शिकायत कम, समझ ज्यादा

किसी भी रिश्ते में बार-बार शिकायत करने से दूरी बढ़ती है. उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करें हो सकता है वे काम या तनाव में हों. ऐसे में दोनों पार्टनर की ये जिम्मेदारी होती है कि वे एक दूसरे कि बातों को समझें और एक दूसरे से शिकायत की जगह बातों को समझने कि कोशिश करें. 

तारीफ करना न भूलें

पार्टनर की छोटी-छोटी चीजों की तारीफ करें. इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और वे भी रिश्ते में ज्यादा इन्वॉल्व होंगे. अगर आप उनकी चीजों में हमेशा कमी निकलते रहेंगे तो उन्हें भी एक समय के बाद आपके लिए कुछ करने का मन नहीं करेगा. इसलिए ये बेहद जरूरी है कि अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो एक दूसरे के द्वारा की गई चीजों कि तारीफ करना न भूलें. 

एक दूसरे की करें मदद 

काम चाहे जैसा भी हो हमेशा ये कोशिश  होनी चाहिए कि आप एक दूसरे की मदद करें. अगर पत्नी किचन में खाना बना रही हैं तो पति को उनकी जाके मदद करनी चाहिए. ऐसा करने से एक दूसरे की मदद भी होगी साथ में समय भी बिताने को मिलेगा. अगर पति कोई काम कर रहे हैं तो पत्नी की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वो उनके पास जाके बैठे उनसे मदद के लिए पूछें. इस तरह रिश्ते को साथ में लेके चलने से रिश्ता काफी ज्यादा मजबूत होता है.  

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: बाहर से हंसते-मुस्कुराते रिश्ते अंदर से क्यों होते हैं सबसे ज्यादा कमजोर? ये है टूटे हुए रिश्तों की कड़वी सच्चाई

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola