छोटा बियासी के लाभुकों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 10 Apr 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
छोटा बियासी के लाभुकों ने किया प्रदर्शन

टमटम स्टैंड के पास बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी हर दिन घंटों लाइन में लग कर पानी लेने को विवश है लोग हर दिन हजारों लीटर सप्लाइ का पानी होता है बर्बाद साहिबगंज : गर्मी आते ही जिले में जल की समस्या होने लगी है. जल समस्या का नजारा सोमवार को गुल्ली भट्ठा में […]

विज्ञापन

टमटम स्टैंड के पास बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

हर दिन घंटों लाइन में लग कर पानी लेने को विवश है लोग
हर दिन हजारों लीटर सप्लाइ का पानी होता है बर्बाद
साहिबगंज : गर्मी आते ही जिले में जल की समस्या होने लगी है. जल समस्या का नजारा सोमवार को गुल्ली भट्ठा में देखने को मिला. जहां सप्लाइ का पानी लेने के लिये सुबह से ही डब्बों की लंबी लाइन लगी रहती है. लोग पानी आने का इंतजार करते हैं. घंटों लाइन में लगकर लोग पानी लेने का इंतजार करते हैं. वहीं सोमवार को दूसरा नजारा टमटम स्टैंड समीप अंडर ग्राउंड पुल के समीप में भी देखने को मिला, जहां रेलवे के पाइप से हर दिन हजारों लीटर पानी यू ही बर्बाद हो रहा है.
पिछले कई महीनों से यहां हर दिन हजारों लीटर सप्लाइ का पानी बर्बाद हो रहा है. इस जगह से रेलवे स्टेशन मात्र 100 मीटर दूरी पर है तो रेलवे का जल विभाग 50 मीटर की दूरी पर है. इधर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार एडविन ने कहा कि शहरी क्षेत्र में पानी बर्बादी को रोकने के लिये नल लगाने का कार्य किया जा रहा है. जबकि टमटम स्टैंड के पास जो पानी बह रहा है. वह रेलवे के अधीन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola