कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण हो परीक्षा
Updated at : 05 Apr 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

पांच से सात अप्रैल तक विद्यालय में दोनों पालियों में होगी परीक्षा विद्यासागर : बीआरसी भवन करमाटांड़ में बुधवार को प्राथमिक, मध्य एवं एनपीएस विद्यालयों के सचिवों की मासिक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता बीइइओ सुभाष प्रसाद ने की. बैठक में सचिव को वर्ग तृतीय से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं के लिए […]
विज्ञापन
पांच से सात अप्रैल तक विद्यालय में दोनों पालियों में होगी परीक्षा
विद्यासागर : बीआरसी भवन करमाटांड़ में बुधवार को प्राथमिक, मध्य एवं एनपीएस विद्यालयों के सचिवों की मासिक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता बीइइओ सुभाष प्रसाद ने की. बैठक में सचिव को वर्ग तृतीय से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्न पत्र वितरण किया गया एवं परीक्षा संबंधित मार्गदर्शन दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी हो.
उन्होंने ससमय अंक पत्रों को पूरा करने का निर्देश दिया. पांच से सात अप्रैल तक विद्यालय में दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी. नौ से 11 अप्रैल तक संकुल में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जायेगी.
किसी भी परिस्थिति में कोई भी शिक्षक अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करेंगे. सीआरपी को निर्देश दिया कि वह अपने संकुल के उत्तर पुस्तिकाओं को संबंधित शिक्षकों के बीच आदान-प्रदान कर मूल्यांकन करवायें तथा निर्धारित तिथि को परीक्षाफल प्रकाशित करें. वर्ग प्रथम के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि को यथाशीघ्र वितरण कर उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने का निर्देश दिया. बच्चों के आधार एवं बैंक खाता को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर वीपीओ सावित्री किस्कू, सचिव शशि शेखर सिंह, विद्यासागर, प्रमोद राय, उदय नारायण प्रसाद, ओम प्रकाश दास, गोपाल कृष्ण झा, अमरनाथ दास, ज्ञान प्रकाश मालवीय, रामाशीष लाल तथा सीआरपी अकबर हुसैन, भवेश चंद्र मंडल, रुस्तम अली, राजेश गुप्ता विनय भैया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




