निकासी पर्ची में डीयू लिख कर नहीं किया नकद भुगतान
Updated at : 20 Mar 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र पियारपुर का मामला ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक से की है मौखिक शिकायत बंद है सीएसपी, दूसरे संचालक को मिली जिम्मेवारी उधवा : ग्राहक सेवा केंद्र में उपभोक्ताओं के खाते से निकासी के बाद पर्ची में डीयू लिख कर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में ग्राहकों ने एसबीआइ […]
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र पियारपुर का मामला
ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक से की है मौखिक शिकायत
बंद है सीएसपी, दूसरे संचालक को मिली जिम्मेवारी
उधवा : ग्राहक सेवा केंद्र में उपभोक्ताओं के खाते से निकासी के बाद पर्ची में डीयू लिख कर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में ग्राहकों ने एसबीआइ उधवा शाखा में मौखिक शिकायत की है. मिली जानकारी के अनुसार पियारपुर बाजार में एसबीआइ सीएसपी का संचालन किया जा रहा था. जहां खाते से राशि निकालने गये दर्जनों ग्राहकों के खाते से राशि तो निकासी कर ली गयी, पर नकदी नहीं दी गयी और पर्ची में डीयू लिख कर थमा दिया गया है. एक उपभोक्ता मनवारा बीवी के खाते से बीते 14 फरवरी को बीस हजार और 16 फरवरी को 10 हजार रुपये की निकासी की गयी. लाभुक को राशि न देकर स्लीप में डीयू लिख दिया गया.
कई लाभुकों के साथ ऐसा हुआ है. अब लाभुक अपने पैसे की मांग कर रहे हैं. वर्तमान में संचालक जिब्राइल शेख सीएसपी बंद कर दिया है. अब उसी केंद्र में दूसरे संचालक सीएसपी का संचालन कर रहे हैं. हालांकि जांच करने के बाद शाखा प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ग्राहकों ने किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं की है. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




