गैस सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल

Updated at : 17 Mar 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में शुक्रवार के शाम एक घर में गैस सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल हो गये. वहीं अफरा-तफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जयप्रकाश निवासी मोहन सिंह के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में शुक्रवार के शाम एक घर में गैस सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल हो गये. वहीं अफरा-तफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जयप्रकाश निवासी मोहन सिंह के घर में एक सिलिंडर फट गया. जिससे घर में आग की लपटे उठने लगी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास में घर में रखा दूसरा सिलिंडर भी फट गया .

जिससे उक्त घर में आग बुझाने गये ग्रामीण भी आग के चपेट में आ गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही सीएस डॉ सुशील कुमार मेहरोत्रा, डीएस डॉ एके सिंह , जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर तिवारी , श्यामसुंदर पोद्दार, सुरेेंद्र यादव पहुंच कर घायलों का सुधी ली .

घायलों की सूची : भिखारी यादव, अमरनाथ गुप्ता, गुड़िया कुमारी, जलधर यादव, लक्ष्मी कुमारी, रवि कुमार, राहुल कुमार, राकेश यादव, उत्तम यादव, लक्ष्मी कुमारी, पारसनाथ यादव, प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह सहित कई लोग घायल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola