डोमहाट निवासी वृद्ध की मौत

Updated at : 16 Mar 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
डोमहाट निवासी वृद्ध की मौत

दुर्घटना. एलसीटी में ट्रक लोड करने के क्रम में हुआ हादसा बेटी के ससुराल से वृद्ध जगदीश मंडल लौट रहा था अपने घर राजमहल : राजमहल फेरी घाट में गुरुवार को एलसीटी में लोड करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पश्चिम बंगाल के डोमहाट […]

विज्ञापन

दुर्घटना. एलसीटी में ट्रक लोड करने के क्रम में हुआ हादसा

बेटी के ससुराल से वृद्ध जगदीश मंडल लौट रहा था अपने घर
राजमहल : राजमहल फेरी घाट में गुरुवार को एलसीटी में लोड करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पश्चिम बंगाल के डोमहाट निवासी जगदीश मंडल (70 वर्ष) को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मानिकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत डोम हाट निवासी मृतक जगदीश मंडल अपनी बेटी के ससुराल से मुलाकात कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान फेरी घाट में एलसीटी पर लोड हो रहे ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने कहा कि मामले में ट्रक व ट्रक के चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
असंतुलित ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा
बोरियो. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो- साहिबगंज मुख्य मार्ग के पथरघट्टा गांव के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर नंबर जेएच 17डी-1770 असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया. घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर से बिजली पोल की ढुलाई का कार्य किया जा रहा था. पोल ले जाने के क्रम में पथरघट्टा गांव समीप घुमावदार मोड़ पर होने के कारण ट्रैक्टर मोड़ने के क्रम में असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola