राज्य की जनता कर रही है असुरक्षित महसूस

Updated at : 16 Jan 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य की जनता कर रही है असुरक्षित महसूस

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने कहा साहिबगंज : राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. यह बातें झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो रही है. फर्जी तरीके से ग्रामीणों को […]

विज्ञापन

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने कहा

साहिबगंज : राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. यह बातें झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल साबित हो रही है. फर्जी तरीके से ग्रामीणों को मारा जा रहा है, फिर भी सरकार चुप बैठी है. बाबूलाल ने कहा कि पलामू में 12 निर्दोष लोगों की हत्या उग्रवादी बोल कर कर दी गयी. मामले की जांच में राज्य के डीजीपी, एडीजी जांच अधिकारी पर अना रौब दिखा कर फेरबदल करा रहे हैं.
उन्होंने मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है. बाबूलाल ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सीएस के विरुद्ध 2003 से नोटिस जा रही है. आज 2018 हो गया है. परंतु कोई जवाब नहीं देना कहीं न कही लोकतंत्र का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. वहीं बुंडू में खुलेआम दलित युवकों को मारा गया, जीटी रोड में तो पुलिस खुलेआम अवैध वसूली में जुटी है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है.
राज्य की जनता…
उन्होंने कहा कि साहिबगंज में भी मिर्जाचौकी व बरहरवा-कोटालपोखर में भी वाहनों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है आदि कई मामलों सरकार की विफलताएं दर्शा रही हैं.
भाजपा से गठबंधन नहीं
उन्होंने कहा मैं निश्चित रूप से गठबंधन का पक्षधर हूं, परंतु भाजपा के साथ कदापि नहीं. बीजेपी की राज में लोकतंत्र का राजनीतिकरण हो गया है. उन्होंने जजों का भी मामला उठाया. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी उत्पन्न की जा रही है कि जब जनता सड़क पर उतरेगी तो सरकार को भागने की जगह नहीं मिलेगी. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक थॉमस सोरेन, जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव, मो असलम खान, बाबूराम मुर्मू, शाहीद इकबाल, नौशाद आलम, राजीव चौधरी, कुंदन साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
बाबूलाल ने की मुख्य सचिव, डीजीपी व एडीजे को हटाने की मांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola