अब शिकायतों के निबटारे में आयेगी पारदर्शिता
Updated at : 16 Jan 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय में खुला डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग सेल व दीदी कैफे राजमहल अनंत ओझा व बोरियो विधायक ताला मरांडी ने किया उद्घाटन साहिबगंज : जिलेवासियों की शिकायतों को पारदर्शिता पूर्वक निबटाने के लिए डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में जिला मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है. सोमवार को इस सेल का […]
विज्ञापन
समाहरणालय में खुला डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग सेल व दीदी कैफे
राजमहल अनंत ओझा व बोरियो विधायक ताला मरांडी ने किया उद्घाटन
साहिबगंज : जिलेवासियों की शिकायतों को पारदर्शिता पूर्वक निबटाने के लिए डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में जिला मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है. सोमवार को इस सेल का उदघाटन राजममहल के विधायक अनंत कुमार ओझा व बोरियो विधायक ताला मरांडी ने फीता काट कर किया. डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग सेल लोगों की शिकायतों को निबंधित करने के लिए एक नंबर उपलब्ध करायेगा. इससे आवेदक अपनी शिकायतों के बारे में कुछ भी जानकारी फोन पर ले सकते हैं. कोषांग में एक स्कीम सेल भी बनाया गया है. इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी.
इस मौके पर समाहरणालय परिसर में दीदी कैफे का भी उदघाटन किया गया. जहां लोगों को उचित मूल्य पर शुद्ध भोजन मिलेगा. साहिबगंज जिला प्रशासन के इस पहल पर राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह सरकार के सकारात्मक और डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की सोच है कि आज आम जनता को यह सुविधा मिला है. बोरियो विधायक ताला मरांडी ने कहा कि यह सरकार के काम करने का तरीका है जो जिला प्रशासन भी आम आदमी के लिए सजग है. डीसी साहब की सोच का नतीजा है कि साहिबगंज जिला आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहा है. दीदी कैफे में भी कुछ जनजाति महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला. शहर को साफ- सफाई में देश में 90वां स्थान मिला है. हर नागरिक का पूरा योगदान हो तो हम देश में एक नंबर पर आ सकते हैं. डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने राजमहल विधायक व बोरियो विधायक को यह आश्वासन दिया कि अगर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो साहिबगंज जिला भविष्य में और तीव्र गति से विकास करेगा.
ये थे उपस्थित
डिस्ट्रिक्ट मॉनीटरिंग सेल एवं दीदी कैफे के एसी अनमोल कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, डीएफओ मनीष तिवारी, डीपीआरओ प्रभात शंकर, यूआइडी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारें: डीसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




