सफल तीरंदाज सम्मानित

Updated at : 11 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
सफल तीरंदाज सम्मानित

छात्रावास में आयोजित दिसोम सोहराय पर्व का समापन बरहरवा/पतना : बीएसके कॉलेज बरहरवा आदिवासी कल्याण छात्रावास की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिसोम सोहराय पर्व बुधवार को मकर संक्राति के साथ संपन्न हो गया. महाविद्यालय स्थित छात्रावास से नाइकी बाबा बाबूराम हेंब्रम के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राएं बरहरवा बाजार का भ्रमण करते हुए स्वामी विवेकानंद […]

विज्ञापन

छात्रावास में आयोजित दिसोम सोहराय पर्व का समापन

बरहरवा/पतना : बीएसके कॉलेज बरहरवा आदिवासी कल्याण छात्रावास की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिसोम सोहराय पर्व बुधवार को मकर संक्राति के साथ संपन्न हो गया. महाविद्यालय स्थित छात्रावास से नाइकी बाबा बाबूराम हेंब्रम के नेतृत्व में सभी छात्र-छात्राएं बरहरवा बाजार का भ्रमण करते हुए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम गौड़टांड़ी के लिए झूमते-गाते रवाना हुए. सभी छात्र-छात्राएं आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा से सज-धज कर स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पहुंचे थे.
जहां नाइकी बाबा बाबूराम हेंब्रम व गुड़ित राकेश हेंब्रम के अलावा प्रधान पांडू पेट्रिक हेंब्रम ने आदिवासी रीति-रिवाज से केले की गाछ में प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद तीरंदाजी कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वहीं तीरंदाजी में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मौके पर छात्रावास के छात्र नायक प्रेमचंद हांसदा, उप छात्र नायक चार्लेस मरांडी, लखन मुर्मू, जमीस मुर्मू, गुड़वा बेसरा, सनी हांसदा के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola