फिर जांचा गया स्टोर रूम

Updated at :30 Apr 2014 5:38 AM
विज्ञापन
फिर जांचा गया स्टोर रूम

साहिबगंज : सदर अस्पताल में 26 अप्रैल को संध्या लगभग छह बजे नमस्ते रोड निवासी दिव्या देवी को अस्पताल के ऑन डिय़ूटी कर्मचारियों द्वारा एक्सपायरी डेट का मेर्टन पीबी स्लाइन चढ़ाने के मामले को लेकर सिविल सजर्न डॉ एके सिंह के द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम के सदस्यों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सदर अस्पताल में 26 अप्रैल को संध्या लगभग छह बजे नमस्ते रोड निवासी दिव्या देवी को अस्पताल के ऑन डिय़ूटी कर्मचारियों द्वारा एक्सपायरी डेट का मेर्टन पीबी स्लाइन चढ़ाने के मामले को लेकर सिविल सजर्न डॉ एके सिंह के द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम के सदस्यों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्टोर रूम की जांच की.

स्टॉक रजिस्टर मे मई 2012 का दवा आपूर्ति होना अंकित है. जबकि जांच टीम अप्रैल 2012 का दवा आपूर्ति की तिथि खोज रहा है. जांच टीम इस बात पर विशेष निगाह रख रहा है. कि एक्सपायरी डेट का दवा कैसे आया.

इन्होंने की जांच

मरीज दिव्या देवी को जिला सदर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा एक्सपायरी डेट का स्लाइन चढ़ाने के मामले की जांच टीम में जिला यक्ष्मा निवारण पदाधिकारी डॉ पीपी पांडे, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन सांगा, अस्पताल मैनेजर डॉ सुशांत अग्रवाल व डॉ दिनेश मुमरू ने की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola