बाइक चोर गिरोह के अड्डों पर पुलिस का छापा, दो बाइक जब्त

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर के कई संदग्धि ठिकानों पर राजमहल अनुमंडल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह की तालाश में छापेमारी की. कार्रवाई का नेतृत्व राजमहल डीएसपी सुनील कुमार ने किया. टीम में तालझारी, राजमहल, बरहरवा एवं राधानगर थाना पुलिस थी. राधानगर थाना क्षेत्र के प्रणपुर एवं बापछाड़ा गांव के कई ठिकानों पर […]
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर के कई संदग्धि ठिकानों पर राजमहल अनुमंडल पुलिस ने बाइक चोर गिरोह की तालाश में छापेमारी की. कार्रवाई का नेतृत्व राजमहल डीएसपी सुनील कुमार ने किया. टीम में तालझारी, राजमहल, बरहरवा एवं राधानगर थाना पुलिस थी. राधानगर थाना क्षेत्र के प्रणपुर एवं बापछाड़ा गांव के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी.
बापछाड़ा के कथित मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य कालु शेख के घर में छापेमारी की गयी. वह नहीं मिला. साथ ही उसी गांव की पंचायत समिति सदस्य तस्लीमा बीवी के घर भी पुलिस ने छापेमारी की. पंसस के पति मताहर शेख की पल्सर बाइक के कागजात न रहने के कारण थाना ले आयी. दक्षिण पियारपुर के नाशधाट के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों को भी पुलिस थाना लायी. जब्त दोनों बाईक (जेएच18 बी 3851 एवं डब्ल्यू बी66के 0768) के मालिक से कागजत की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




