प्रखंड कार्यालय का िकया घेराव

Updated at : 22 Nov 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय का िकया घेराव

बरहेट : प्रखंड अंतर्गत भोगनाडीह में कल्याण विभाग की सेवा दुमका संस्था द्वारा संचालित सिदो-कान्हू आवासीय मॉडल एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. विद्यालय के सैकड़ों छात्रों अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे. उनकी मांग थी कि जर्जर […]

विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड अंतर्गत भोगनाडीह में कल्याण विभाग की सेवा दुमका संस्था द्वारा संचालित सिदो-कान्हू आवासीय मॉडल एकलव्य विद्यालय के छात्रों ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया.

विद्यालय के सैकड़ों छात्रों अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे. उनकी मांग थी कि जर्जर भवन को अविलंब मरम्मत कराया जाये, एक बेड पर तीन छात्र रहा करते हैं, शीघ्र बेड एवं गद्दे की व्यवस्था की जाये, कमरों की कमी को दूर की जाये, स्वेटर- कंबल का वितरण ठंड को देखते हुए कराया जाये, विद्यालय में सोलर लाइट कंप्यूटर पेयजल आदि की व्यवस्था के साथ-साथ समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये.

इसी मुद्दे पर मनरेगा भवन पास जाकर बीडीओ से मिलने की बात पर अड़ गये. प्रखंड में बीडीओ धीरेंद्र कुमार के अवकाश पर रहने तथा अंचलाधिकारी संतोष बैठा के जिला मुख्यालय से चले जाने के कारण छात्र मनरेगा भवन के दरवाजे पर नारेबाजी करते हुए डटे रहे. इस दौरान बरहेट थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे. छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद अंचलाधिकारी संतोष बैठा मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की. उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी से मामले को लेकर बातचीत किये. साथ ही विद्यालय के संचालन करने वाली संस्था सेवा दुमका के संचालक से भी बात की. छात्रों से सात दिनों का समय लेते हुए कहा कि साहिबगंज उपायुक्त स्वयं विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच करेंगे. अन्यथा जिला के वरीय अधिकारी को जांच हेतु विद्यालय भेजेंगे इसके बाद छात्र शांत हुए .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola