मुंबई में गैंग्स ऑफ साहिबगंज का खौफ

Updated at : 19 Nov 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में गैंग्स ऑफ साहिबगंज का खौफ

साहिबगंज : मुंबई में आये दिन आभूषण दुकानों में चोरी का मामला हो या बैंक में चोरी का, शक की सुई साहिबगंज जिले खासकर राधानगर इलाके की ओर जाती है. नित नये तरीके से अपराध को अंजाम देने का यह सिलसिला थम नहीं रहा है. सूत्रों की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच के पास साहिबगंज […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मुंबई में आये दिन आभूषण दुकानों में चोरी का मामला हो या बैंक में चोरी का, शक की सुई साहिबगंज जिले खासकर राधानगर इलाके की ओर जाती है. नित नये तरीके से अपराध को अंजाम देने का यह सिलसिला थम नहीं रहा है. सूत्रों की मानें तो मुंबई क्राइम ब्रांच के पास साहिबगंज के सेंधमारों व चोरों की लंबी लिस्ट है.

मुंबई में गैंग्स ऑफ…
ताजा मामला एक बैंक में चोरी का है. जिस बैंक से चोरी हुई है उसकी शाखा भक्तिनगर रेसीडेंसी के ग्राउंड फ्लोर पर है. सेंधमार एक नजदीकी दुकान से सुरंग खोदकर उसी के जरिये बैंक की शाखा में दाखिल हुए. नवी मुंबई के जुईनगर सेक्टर 11 की बैंक ऑफ बड़ोदा की इस शाखा के 30 लॉकरों को तोड़ कर तीन करोड़ की नकदी व जेवरात चोरी कर ली है.
मुंबई पुलिस की मानें तो इस घटना को अंजाम देने वाले सभी पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले तथा झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले हैं. इस फ्लोर पर बनी चार दुकानों में बैंक की शाखा चलती है. सेंधमाराें ने दो दुकान छोड़कर सात नंबर दुकान से सुरंग खोदी है. इसमें बालाजी जेनरल स्टोर्स के नाम से दुकान चलती है. चोरों ने 30 फीट लंबी व 4.5 फीट चौड़ी सुरंग खोद कर बैंक के चौथे नंबर रूम में प्रवेश किया. जिस दुकानदार को सात नंबर दुकान भाड़े पर दिया गया था उसका नाम पता सब फरजी निकला है. दो महीने से उसने किराया भी नहीं दिया था. आश्चर्य की बात यह है कि लंबे समय से दुकान से सुरंग खोदा जा रहा था. लेकिन किसी को कानोंकान खबर तक नहीं पहुंची.
सीसीटीवी से मिले अहम सुराग : चोरी की सूचना के बाद जब मुंबई पुलिस बैंक पहुंची तो पुलिस ने दुकान नंबर सात व सुरंग से कुछ सीसीटीवी फुटेज, गुटखे के पाउच, साहिबगंज के कुछ अखबार के पन्ने बरामद किये गये. इससे जाहिर होता है कि सेंधमारी करने वाले भी साहिबगंज के इलाके के ही हैं.
दर्जनों लोगों को उठा ले गयी है मुंबई पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच में साहिबगंज के चोरों की टोली को ‘’गैंग्स ऑफ साहिबगंज’’ के नाम से जाना जाता है. हाल ही में मुंबई पुलिस ने वहां के सांगली के एक ज्वेलरी दुकान से 16 किलो चांदी चुराने वाले एक शातिर को पकड़ा है. साथ ही चोरी के गहने खरीदने वाले एक दुकानदार को भी अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गयी है. हालत यह है कि मुंबई में किसी ज्वेलरी दुकान में चोरी होती है या एटीएम काट कर चोरी या बैंक में चोरी की घटना होती है तो वहां की पुलिस का ध्यान सबसे पहले ‘’गैंग्स आॅफ साहिबगंज’’ पर ही जाता है. यह बात भी सच है कि अब तक साहिबगंज के राजमहल, महाराजपुर, उधवा, बरहरवा, बरहेट, राधानगर इलाके में देश भर की पुलिस छापेमारी कर चुकी है. कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.
सुरंग खोदकर बैंक से तीन करोड़ की चोरी
बैंक आॅफ बड़ौदा के 30 लॉकरों में से निकाले गये रुपये व गहने
मुंबई में बसती है साहिबगंज के सेंधमारों की टोली
राजमहल, राधानगर, साहिबगंज व उधवा में छापेमारी शुरू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola