लाखों का राजस्व नुकसान, बैरंग लौटे लोग

Updated at : 18 Nov 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों का राजस्व नुकसान, बैरंग लौटे लोग

साहिबगंज : हजारीबाग के बरकट्ठा सीओ मनोज कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शुक्रवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं. इससे जिले के कई दफ्तरों का कामकाज ठप हो गया है. सामूहिक अवकाश से लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है. कई कार्यालयों में काम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : हजारीबाग के बरकट्ठा सीओ मनोज कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शुक्रवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं. इससे जिले के कई दफ्तरों का कामकाज ठप हो गया है. सामूहिक अवकाश से लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है.

कई कार्यालयों में काम कराने के लिए लाभुक बाबुओं के आगे गिड़गिड़ाते रहे. पर एक भी काम नहीं हो पाया है. जिले के परिवहन, खनन, राजस्व, अंचल व अन्य स्रोत से होनेवाले राजस्व की वसूली नहीं हो सकी. केवल परिवहन विभाग के छापेमारी व अन्य स्रोत से लाखों का नुकसान हुआ. वहीं खनन व बाजार रैयत पर्चा से भी जिला को राजस्व का नुकसान हुआ है. जाति, निवास, आय व चरित्र प्रमाण-पत्र बनाने के लिए भी अभ्यर्थी दिन भर भटकते रहे. समाहरणालय सहित सभी कार्यालय खुला तो जरूर लेकिन एक भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे. इससे किसी का कोई काम नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola