बड़ा तौफिर में आठ लाभुकों ने किया गृह प्रवेश

बोरियो : प्रखंड के बड़ा तौफिर पंचायत में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन किया गया. बीडीओ आशीष मंडल व बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से आठ लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ आशीष मंडल ने कहा कि पूरे […]
बोरियो : प्रखंड के बड़ा तौफिर पंचायत में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन किया गया. बीडीओ आशीष मंडल व बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज साह ने संयुक्त रूप से आठ लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ आशीष मंडल ने कहा कि पूरे गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा.
बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि सरकार 2022 तक क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर सक्रिय है. तत्पश्चात सभी लाभुकों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. मौके पर जेइइ नवीन पासवान, पैट्रिक हांसदा, एइइ वीरेंद्र टोप्पो, अवधेश कुमार, सफजुदीन अंसारी, रियाज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




