जिले में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर कम करने पर जोर
Updated at : 12 Nov 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में हुई विभाग की मासिक समीक्षा साहिबगंज : जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को कम करने की दिशा में काम करने की जरूरत है. ये बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के […]
विज्ञापन
संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में हुई विभाग की मासिक समीक्षा
साहिबगंज : जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को कम करने की दिशा में काम करने की जरूरत है. ये बातें डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने शनिवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, डॉक्टर व कर्मियों से कही. उन्होंने कहा कि जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें. वहीं सीएस डॉ बी मरांडी ने कहा कि जिले की महिलाओं में खून की कमी की शिकायत अधिक है.
इसे दूर करने के लिये ग्राम स्तर तक जागरूकता अभियान चलानेे की जरूरत है. 31 दिसंबर तक जिले को कालाजाररोग से मुक्त कर लेने का लक्ष्य विभाग ने रखा है. बैठक में डीसी डॉ शैलेश चौरसिया, सीएस डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ एपी मंडल, डीएसई जयगोविंद सिंह, डीएस डॉ सुरेश कुमार, डीटीओ डॉ दिनेश मुर्मू, डीएलओ डॉ विजय हांसदा, डॉ रंजन सहित सभी एमओआइसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




