ePaper

बिना माईनिंग चालान के साहेबगंज में हो रही है पत्थरों की ढुलाई!

Updated at : 06 Nov 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिना माईनिंग चालान के साहेबगंज में हो रही है पत्थरों की ढुलाई!

साहेबगंज : सरकार और प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद संतालपरगना में पत्थरों की अवैध ढुलाई जारी है. साहेबगंज शहर से सटे मदनशाही गंगा घाट से पत्थर लदे सैकड़ों ओवरलोडेड ट्रक हर दिन गंगा पार करते हैं. वह भी बिना माईनिंग चालान के. बिहार के नेता की बेटी निकली जमशेदपुर ‘लव जेहाद’ वाली प्रिया रानी […]

विज्ञापन

साहेबगंज : सरकार और प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद संतालपरगना में पत्थरों की अवैध ढुलाई जारी है. साहेबगंज शहर से सटे मदनशाही गंगा घाट से पत्थर लदे सैकड़ों ओवरलोडेड ट्रक हर दिन गंगा पार करते हैं. वह भी बिना माईनिंग चालान के.

बिहार के नेता की बेटी निकली जमशेदपुर ‘लव जेहाद’ वाली प्रिया रानी

बताया जाता है कि पत्थर खनन माफिया संबंधित थाना को नजराना पेशकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं. इसमें विभाग की भी मिलीभगत है. सूत्रों के मुताबिक, जिला खननविभाग व जिला प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा है.

गुमला में नौ छात्राएं तालाब में नहाने गयी थीं, एक डूबी

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि खान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने पिछले दिनों संताल परगना के जिला प्रशाशन व खान पदाधिकारियों की बैठक करकेअवैध खनन रोकने के निर्देश दिये थे. फिर भी जिले में पत्थरों का अवैध खनन जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola