हादसा : कैरासोल में हाइवा पलटा, कोई हताहत नहीं

Updated:
विज्ञापन
हादसा : कैरासोल में हाइवा पलटा, कोई हताहत नहीं

घुमावदार मोड़ पर बालू लोड 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया

विज्ञापन

तालझारी. थाना क्षेत्र के कैरासोल-बांझी सड़क पर कैरासोल गांव के पास घुमावदार मोड़ पर बालू लोड 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, जेएच 16 एफ 2937 नंबर का हाइवा बांझी से कैरासोल की ओर जा रहा था. इसी दौरान वाहन रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. गुरुवार को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. बालू कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola