दुर्गम इलाकों में होगी गश्ती, अपराधियों की खैर नहीं : एसपी

Updated:
विज्ञापन
दुर्गम इलाकों में होगी गश्ती, अपराधियों की खैर नहीं : एसपी

एक ओर पहाड़ी क्षेत्र, दूसरी ओर गंगा नदी और बीच में दियारा इलाका होने के कारण कई स्थानों पर चारपहिया वाहन नहीं पहुंच पाते.

विज्ञापन

साहिबगंज पुलिस को मिली 27 नयी बाइक, अपराध नियंत्रण में मिलेगी सहूलियत प्रतिनिधि, साहिबगंज जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए पुलिस को बड़ी राहत मिली है. बुधवार देर शाम राज्य पुलिस मुख्यालय से 27 नयी मोटरसाइकिलों की खेप साहिबगंज पुलिस लाइन पहुंची. इन मोटरसाइकिलों के शामिल होने से टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था और अधिक तेज व प्रभावी हो जायेगी. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पहल अपराधियों की गिरफ्तारी और नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम है. एसपी ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है. एक ओर पहाड़ी क्षेत्र, दूसरी ओर गंगा नदी और बीच में दियारा इलाका होने के कारण कई स्थानों पर चारपहिया वाहन नहीं पहुंच पाते. ऐसे में दोपहिया वाहन पुलिस के लिए ज्यादा उपयोगी साबित होंगे. इन मोटरसाइकिलों के जरिये संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में गश्ती बढ़ायी जायेगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 11 चारपहिया वाहन मिले थे, जबकि अब 27 मोटरसाइकिल मिलने से पुलिस की कार्रवाई को नयी गति मिलेगी. टाइगर मोबाइल तेजी से घटनास्थल पर पहुंचेगी और अपराधियों की धरपकड़ में तेजी आयेगी. पुलिस को उम्मीद है कि यह पहल अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगी.

विज्ञापन
Sunil Thakur

लेखक के बारे में

By Sunil Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola