जिला अग्निशमन विभाग में सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
जिला अग्निशमन विभाग में सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल के जरिये आग बुझाने के दिये टिप्स

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा सप्ताह का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ. इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विभागीय कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे. अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 21 अप्रैल तक मनाया जाता है. इस दौरान देशभर में अग्निशमन के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है. जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर खड़े स्टीकन नामक जहाज में आग लगने की घटना में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे. इसी घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष यह सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. सुरक्षा सप्ताह के दौरान अग्निशमन अधिकारीगण शहीदों के परिजनों की सहायता हेतु चंदा भी एकत्र करते हैं. एकत्रित राशि का उपयोग उनके परिवारों और बच्चों को सहायता स्वरूप भेजने में किया जाता है

पुलिस अधीक्षक ने दिया चंदा

सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के कार्यालय पहुंच और उन्हें अग्निशमन सप्ताह के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सप्ताह का प्रतीक चिन्ह बिल्ला लगाया और शहीद परिवारों के लिए चंदा भी प्राप्त किया.

दो स्थानों पर चलाया गया जागरुकता अभियान

साहिबगंज

सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया. लोहंडा स्थित दीप अस्पताल के पास मुख्य सड़क, साक्षरता चौक में चलाया गया. अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को गैस सिलेंडर, पेट्रोल चालित वाहन, दुकानों, पंडालों, कपड़ों तथा विद्युत उपकरणों में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी. वहीं सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिले के लोहंडा स्थित एक पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. अग्निशमन कर्मियों ने वहां कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं अग्निशमन तकनीकों की जानकारी दी. बताया गया कि अचानक आग लगने की स्थिति में घबराये बिना किस प्रकार आग को नियंत्रित किया जाये, ताकि जान-माल का नुकसान कम से कम हो. इस दौरान तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के साथ प्रधान चालक रामेश्वर राम, अजय कुमार सिंह, रवि कुमार साह, प्रणय, भरत चंद्र गोप, विजय कुमार और पेट्रोल पंप के प्रबंधक सुशील भरतिया व कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola