बच्चों की पढ़ाई के लिए छोड़ा था पैतृक घर

साहिबगंज : श्रीनगर में बीएसएफ कैंप हमले में शहीद बृजकिशोर यादव का बचपन भले ही भागलपुर जिले के पीरपैंती के पास ईशीपुर में बीता हो, लेकिन साहिबगंज से उनका गहरा लगाव था. बृजकिशोर अपने बच्चों को साहिबगंज के संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ाने के लिए 12 साल पहले अपना पैतृक गांव छोड़ कर साहिबगंज आ […]
साहिबगंज : श्रीनगर में बीएसएफ कैंप हमले में शहीद बृजकिशोर यादव का बचपन भले ही भागलपुर जिले के पीरपैंती के पास ईशीपुर में बीता हो, लेकिन साहिबगंज से उनका गहरा लगाव था. बृजकिशोर अपने बच्चों को साहिबगंज के संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ाने के लिए 12 साल पहले अपना पैतृक गांव छोड़ कर साहिबगंज आ गये थे.
लंच घाट हरिपुर मुहल्ले में मकान बनाकर रह रहे थे. यहां परिवार में पत्नी के अलावा बड़ा बेटा, दो बेटियां व भतीजा जीतेंद्र यादव का परिवार रहता है. जीतेंद्र भी बीएसएफ में कार्यरत है. गंगा तट पर स्थित मुक्तेश्वनाथ धाम में भगवान शिव का मंदिर के पास ही बृजकिशोर का मकान है. मां गंगे से उनका गहरा लगाव था. जब भी साहिबगंज आते थे, गंगा स्नान करना नहीं भुलते थे. बुधवार की सुबह गंगा स्नान करने वाले दूर दराज से आये लोग घर के समीप रुक कर शोक में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




