नवमी पर लगी भक्तों की भीड़

Updated at :09 Apr 2014 6:12 AM
विज्ञापन
नवमी पर लगी भक्तों की भीड़

साहिबगंज : वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि को शहर में उत्सवी माहौल बना रहा. देर रात तक दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रही. शहर के सकरूगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर, रसुलपुर दहला दुर्गा मंदिर व चैाक बाजार दुर्गा मंदिर में मेला लगा हुआ है. रसुलपुर दहला सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा […]

विज्ञापन

साहिबगंज : वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि को शहर में उत्सवी माहौल बना रहा. देर रात तक दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रही. शहर के सकरूगढ़ बड़ी चैती दुर्गा मंदिर, रसुलपुर दहला दुर्गा मंदिर व चैाक बाजार दुर्गा मंदिर में मेला लगा हुआ है. रसुलपुर दहला सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा इस बार मां दुर्गा व शेर की सवारी का दृश्य बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र रहा. बड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति नवीन कला मंदिर सकरूगढ़ द्वारा भव्य पंडाल के साथ-साथ मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गयी है.

शहर में है पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

रामनवमी को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. बड़ी चैती दुर्गा मंदिर सकरूगढ़, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रसुलपुर दहला, चौक बाजार दुर्गा मंदिर, नव युवक व्यायामशाला बजरंगबली गुल्ली भट्ठा पूजा पंडाल, कृष्णानगर बजरंगबली मंदिर व बड़तल्ला बजरंगबली मंदिर में महिला व पुरूष आरक्षी के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के लोगों ने मेले का आनंद उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola