क्रशर में दो चालकों की मौत, हत्या का आरोप

बरहरवा : रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित भगवान स्टोन वर्क्स के क्रशर में मंगलवार रात हाइवा की चपेट में आने से दो अन्य हाइवा चालक की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि रात करीब 10:30 बजे बगल के खदान में कार्यरत कुछ मजदूरों ने इन दोनों को घायल अवस्था में बरहरवा […]
बरहरवा : रांगा थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ स्थित भगवान स्टोन वर्क्स के क्रशर में मंगलवार रात हाइवा की चपेट में आने से दो अन्य हाइवा चालक की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि रात करीब 10:30 बजे बगल के खदान में कार्यरत कुछ मजदूरों ने इन दोनों को घायल अवस्था में बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
एक की पहचान पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव निवासी बरजहान अंसारी (40) व दूसरे की पहचान इसी गांव के विनोद साह (28) पिता सुगेन साह के रूप में किया गया है. परिजनों ने दोनों चालकों की हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि परिजनों ने किसी को नामजद नहीं बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. विधायक अकील अख्तर भी परिजनों से मिलने पहुंचे और एसपी अवध बिहारी राम से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उधर, घटना से गुस्साये परिजनों व ग्रामीणों ने बरहरवा बरहेट मुख्य पथ को भी जाम कर दिया. काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










