परिवर्तन के लिए जागें युवा

साहिबगंज : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि परिवर्तन के लिए युवा आगे आयें, इसी सोच से झामुमो ने भी राजमहल से युवा प्रत्याशी को आगे किया है. वे बुधवार को साहिबगंज के रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब जब युवा […]
साहिबगंज : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि परिवर्तन के लिए युवा आगे आयें, इसी सोच से झामुमो ने भी राजमहल से युवा प्रत्याशी को आगे किया है. वे बुधवार को साहिबगंज के रेलवे जेनरल इंस्टीटय़ूट के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब जब युवा आगे आये हैं तब तक परिवर्तन हुआ है.
उन्होंने लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने की बात कही. वहीं बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि देश का धड़कन राहुल व झारखंड का धड़कन हेमंत सोरेन है. उन्होंने कहा कि हेमलाल मुमरू के जन प्रतिनिधित्व में क्षेत्र का विकास नहीं हो सका. गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने अपना सिटिंग सांसद को इसलिए टिकट नहीं दिया, क्योंकि उनके सांसद क्षेत्र के लिए एक भी कार्य नहीं किया. इसलिए भाजपा ने झामुमो से बुलवाकर हेमलाल को टिकट दे दिया. विधायक अकील अख्तर ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों को हमलोगो को पूरा करना है और प्रत्याशी विजय हांसदा को विजय बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










