ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at :03 Apr 2014 5:28 AM
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर नया गांव में ट्रांसफॉर्मर के समीप तीन अपराधियों ने बुधवार सुबह सात बजे भवानी चौकी मांझी कोला के ग्राम प्रधान विजय हांसदा को गोली मार दी है. घटना के बाद घायल प्रधान विजय को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती किया गया. जहां चिकित्सक […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर नया गांव में ट्रांसफॉर्मर के समीप तीन अपराधियों ने बुधवार सुबह सात बजे भवानी चौकी मांझी कोला के ग्राम प्रधान विजय हांसदा को गोली मार दी है. घटना के बाद घायल प्रधान विजय को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भरती किया गया.

जहां चिकित्सक डॉ दिनेश मुमरू ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया. डॉ मुमरू ने बताया कि घायल विजय के पीठ पर गोली लगी है पेट में फंस गया है. साथ ही एक गोली हाथ में लगी है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोदरजन्ना निवासी मो कलाम मो पप्पू व मो बिल्ला ने विजय को गोली मारी, कलाम व पप्पू गला में गमछा फंसाया था और मो बिल्ला ने गोली मारी. जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधेश्याम रम ने बताया कि पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola