आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज

Updated at :31 Mar 2014 6:04 AM
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज

मामला समाहरणालय में हंगामा का साहिबगंज : शहर के सकरूगढ़ के किसानों द्वारा शनिवार दोपहर तीन बजे बिना अनुमति के समाहरणालय में प्रवेश कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर हंगामा किया गया था. जिस पर डीसी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नियुक्त दंडाधिकारी को आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने […]

विज्ञापन

मामला समाहरणालय में हंगामा का

साहिबगंज : शहर के सकरूगढ़ के किसानों द्वारा शनिवार दोपहर तीन बजे बिना अनुमति के समाहरणालय में प्रवेश कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर हंगामा किया गया था. जिस पर डीसी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नियुक्त दंडाधिकारी को आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.

जिसके तहत नियुक्त दंडाधिकारी डीएसइ सुरेंद्र पांडे के आवेदन पर 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जिरवाबाड़ी थाना में धारा 126,143,188, भादवि के तहत कांड संख्या 80/14 दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी राधेश्याम राम ने बताया कि मामले में गवाह के रूप में परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता मिथलेश सिंह है. इधर गेट से प्रवेश करने पर गेट पर तैनात दो जवानों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई कि बिना आदेश के प्रवेश नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक किसी को ना दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola