सैदपुर पंचायत के डेढ़गामा गांव का मामला
Updated at : 10 Jul 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

घर से टहलने के लिए निकला था रास्ते में पेड़ से लटक दे दी जान पुलिस जुटी अनुसंधान में मंगलहाट : राजमहल थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत अंतर्गत डेढगामा गांव में एक युवक ने शनिवार की रात्रि को फांसी लगाकर खुदकुशी की ली. मृतक का नाम संजय मंडल (35 वर्ष) बताया जाता है. जानकारी के […]
विज्ञापन
घर से टहलने के लिए निकला था
रास्ते में पेड़ से लटक दे दी जान
पुलिस जुटी अनुसंधान में
मंगलहाट : राजमहल थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत अंतर्गत डेढगामा गांव में एक युवक ने शनिवार की रात्रि को फांसी लगाकर खुदकुशी की ली. मृतक का नाम संजय मंडल (35 वर्ष) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार युवक ने पारिवारिक तनाव से तंग आकर यह कदम उठाया. युवक रात्रि को खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला था.
लेकिन वापस घर नहीं लौटा. सुबह खोजबीन के क्रम में घर से लगभग 300 मीटर की दूरी में एक पेड़ से फांसी के फंदे में लोगों ने संजय के शव को लटका पाया. घटना के सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा की शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम कराया गया. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




