बस व ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, तीन घायल
Updated at : 08 Jul 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

बरहेट : बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर सिंगा-बाबूपुर के बीच साहिबगंज की ओर जा रहा ट्रैक्टर और दुमका जा रही साहिल ट्रैवल्स बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें तीन लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर बरहेट से तेज गति से साहिबगंज की ओर जा रहा था. क्रम […]
विज्ञापन
बरहेट : बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर सिंगा-बाबूपुर के बीच साहिबगंज की ओर जा रहा ट्रैक्टर और दुमका जा रही साहिल ट्रैवल्स बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी. जिसमें तीन लोग घायल हो गये.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर बरहेट से तेज गति से साहिबगंज की ओर जा रहा था. क्रम में साहिल ट्रैवल्स से टकरा गया. जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में बरहेट के पचकठिया गांव निवासी अशोक दत्ता (45 वर्ष), साहिबगंज बड़ा लोड़ा निवासी विक्रम कुमार (36 वर्ष) एवं पाकुड़ के हिरणपुर गांव निवासी अहमद हुसैन (45 वर्ष) घायल हो गये. जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने किया. तथा बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




