राहगीर को चाकू मारकर हजारों रुपये छीने

Updated at : 22 Jun 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
राहगीर को चाकू मारकर हजारों रुपये छीने

तालझारी : थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर बीती मंगलवार की रात्रि को अपराधियों ने रक्सी स्थान समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक को चाकू से घायल कर पांच हजार रुपये की छिनतई कर ली. वहीं पथ पर अन्य राहगीरों के हलचल को देख कर अपराधी फरार हाे गये. बताया जा रहा है कि घायल […]

विज्ञापन

तालझारी : थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर बीती मंगलवार की रात्रि को अपराधियों ने रक्सी स्थान समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक को चाकू से घायल कर पांच हजार रुपये की छिनतई कर ली. वहीं पथ पर अन्य राहगीरों के हलचल को देख कर अपराधी फरार हाे गये. बताया जा रहा है कि घायल राहगीर ने निजी क्लिनिक में अपना इलाज कराया है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामहरिश निराला घटनास्थल पहुंच कर छानबीन मामले की जानकारी हासिल की. उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित द्वारा लिखित सूचना नहीं देने के कारण कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं की गयी है. उपरोक्त मार्ग पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola