पंचायत सचिव पर मनमानी आरोप
Updated at : 18 Jun 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों ने आवेदन देकर बीडीओ से की शिकायत अभद्र व्यवहार व योजना चयन में मनमानी का लगाया है आरोप पूर्व में भी लग चुका है आरोप, नहीं हुई थी कार्रवाई बोरियो : बोरियो बाजार पंचायत के दर्जनों वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के नेतृत्व में बीडीओ आशीष कुमार को आवेदन देकर पंचायत सचिव सुरेश […]
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों ने आवेदन देकर बीडीओ से की शिकायत
अभद्र व्यवहार व योजना चयन में मनमानी का लगाया है आरोप
पूर्व में भी लग चुका है आरोप, नहीं हुई थी कार्रवाई
बोरियो : बोरियो बाजार पंचायत के दर्जनों वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के नेतृत्व में बीडीओ आशीष कुमार को आवेदन देकर पंचायत सचिव सुरेश यादव पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. पंचायत सचिव पर वार्ड सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने, नियमित पंचायत कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बैठक रजिस्टर पर बिना प्रस्ताव पारित किये ही सादे कागज पर वार्ड सदस्यों से हस्ताक्षर करने समेत गलत तरीके से योजना चयन का आरोप लगाया है.
उपमुखिया जमशेद अली ने बताया कि वार्ड सदस्य मुस्तकीम अंसारी के क्षेत्र में बनाये जाने वाले कुआं को पंचायत सचिव सुरेश यादव के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर दूसरे वार्ड में कुआं बनवा रहे हैं. ज्ञात हो कि पूर्व में भी दुर्गा टोला पंचायत मुखिया गांगू पहाड़िया समेत सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव सुरेश यादव पर भी अभद्र व्यवहार करने व योजना चयन मनमानी का आरोप लगा था. पर कार्रवाई नहीं की गयी. शिकायत करनेवालों में वार्ड सदस्य संतोष कुमार, मंटू साह, विश्वजीत ढोली, अजनुरि खातून, मुस्तकीम अंसारी, शाहजहां बेगम, नीलम देवी के भी नाम शामिल है.
क्या कहते हैं बीडीओ
बोरियो बाजार के वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव सुरेश यादव पर अभद्र व्यवहार करने सहित योजना चयन व क्रियान्वयन में मनमानी का लगाया है. आरोपों की जांच कर पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जायेगी.
आशीष मंडल, बीडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




