चार माह से प्रभार में चल रहा अंचल कार्यालय

Updated at : 06 Jul 2024 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

सीओ विजय हेमराज खलखो के स्थानांतरण के बाद 26 फरवरी से मांडर बीडीओ मनोरंजन कुमार सीओ के प्रभार में हैं.

विज्ञापन

मांडर. मांडर का अंचल कार्यालय पिछले चार महीने से प्रभार में चल रहा है. करीब चार महीने पूर्व फरवरी माह में तत्कालीन सीओ विजय हेमराज खलखो के स्थानांतरण के बाद 26 फरवरी से मांडर बीडीओ मनोरंजन कुमार सीओ के प्रभार में हैं. बीडीओ के साथ ही अंचलाधिकारी के प्रभार में रहने के कारण वह अंचल कार्यालय में अपेक्षाकृत समय नहीं दे पाते हैं. जिसके चलते अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों को लेकर दूर-दराज के गांव से आनेवाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जमीन का म्यूटेशन, भूमि विवाद से संबंधित वाद का निबटान, जमीन का सीमांकन, पंजी टू में सुधार समेत छात्रों के आय, आवासीय व जाति प्रमाण पत्र, विविध आय प्रमाण पत्र, भूमि प्रमाण पत्र, चल अचल संपत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने आदि का कार्य अंचल कार्यालय से ही होता है. वैसे में राजधानी से सटे इस अंचल कार्यालय में स्थायी सीओ के पदस्थापन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधी कोई पहल नहीं कर रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी सीओ सह मांडर बीडीओ मनोरंजन कुमार ने कहा कि प्रखंड के साथ ही अंचल कार्यालय के डबल कामकाज के कारण थोड़ा समय का अभाव स्वाभाविक है. इसके बावजूद प्रभार लेने के बाद से अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों का निष्पादन समय पर करने का प्रयास करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola