शराब तस्करी के आरोप में युवक रांची स्टेशन से गिरफ्तार

बिहार जा रहे युवक रौशन कुमार को आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास से गिरफ्तार कर लिया.
रांची. बिहार जा रहे युवक रौशन कुमार को आरपीएफ ने रांची रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास मिले ट्रॉली बैग से 36 बोतल शराब बरामद की गयी है. इसका बाजार मूल्य करीब 25 हजार रुपये है. आरोपी युवक जहानाबाद के काको का रहनेवाला है. आरोपी को गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया. आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशन पर लगातार शराब की जांच के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चलाया जाता है. इसी दौरान एक युवक संदिग्धावस्था में ट्रॉली बैग के साथ दिखा था. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने शराब की बोतलों को रांची से खरीदा था और उसे ट्रेन से लेकर जहानाबाद जानेवाला था. जिससे वह वहां इसे अधिक मूल्य पर बेचकर लाभ कमा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




