Wrestling : चयन ट्रायल में 94 प्रतिभागी हुए शामिल

Updated at : 30 Mar 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Wrestling : चयन ट्रायल में 94 प्रतिभागी हुए शामिल

झारखंड अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल शनिवार को हुआ

विज्ञापन

रांची. झारखंड अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल शनिवार को हुआ. चयन ट्रायल होटवार स्थित गनपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव में किया गया. ट्रायल में जिले से 94 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें चयनित 20 पुरुष और 10 महिला पहलवानों का 7 दिवशीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद 20 से 22 अप्रैल 2025 तक कोटा राजस्थान में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का उदघाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा किया गया. साथ में, गुमला जिला कुश्ती संघ के सचिव निलेश कुमार साहू, गढ़वा जिला कुश्ती संघ सचिव धीरज चौबे, सीनियर प्लेयर सह कोच राजीव रंजन भीम, खेलो इंडिया सेंटर साहिबगंज के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल, बालमुनि कुमारी मृत्युंजय नाथ चौधरी, साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola