व्यवस्था संभालने के लिए आगे आयें महिलाएं

Updated at : 08 Mar 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवस्था संभालने के लिए आगे आयें महिलाएं

डकरा काॅलेज में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा.

आधी आबादी सिर्फ कहने से नहीं चलेगा, मानना भी पड़ेगा. महिलाओं को भी देश की व्यवस्था संचालन में अपनी परिपक्वता साबित करना होगा. जैसे वह घर चलाने में दिखातीं हैं. उक्त बातें बचरा दक्षिणी पंचायत की पूर्व मुखिया रीना देवी ने शनिवार को डकरा काॅलेज में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं घर से निकल कर पंचायत स्तर पर काम कर यह समझ पायी कि अब इंतजार करने का समय नहीं बचा है. महिलाओं को घर की चहारदीवारी से निकल कर आगे आना होगा, तभी देश सही अर्थों में विश्वगुरु कहा सकेगा. समारोह को संजना कुमारी यादव, अभिलाषा मिंज, अंजली कुमारी, प्रो अशोक कुमार मुखर्जी, डॉ पीएन सिंह, कार्यक्रम प्रमुख प्रो गजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में एनएसएस द्वारा पिछले सप्ताह आयोजित भाषण, नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली छात्राओं व विशेष योगदान देनेवाले लोगों को पुरस्कृत किया गया. संचालन प्रो उमा कुमारी सिंह व अध्यक्षता और धन्यवाद ज्ञापन काॅलेज के प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर रंजू सिंह, बबीता सिंह, सुलेखा देवी, चन्द्रकांता देवी सहित काॅलेज के सभी व्याख्याता, विद्यार्थी आदि मौजूद थे.

08 डकरा 01, डकरा काॅलेज में पुरस्कृत छात्राओं के साथ अतिथि.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola