Ranchi News : महिला ने दुकान से 2.50 किलो चांदी की चोरी की, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पिस्का मोड़ स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

रांची. पिस्का मोड़ स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स से एक महिला (55 वर्ष) ने चांदी के पायल के एक बंडल (वजन 2.50 किलो) की चोरी कर ली. एक बंडल पायल की कीमत 1.25 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस संबंध में लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक अशोक प्रसाद ने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने कहा कि 24 जनवरी की शाम पांच बजे उनकी दुकान में एक बुजुर्ग महिला आयी. पहले उसने एक चांदी की चेन व चांदी का बुंदी लेने के बाद हमें चांदी का पायल दिखाने को कहा. दुकानदार ने चांदी के पायल का बंडल देखने के लिए दिया. उस बंडल में 20 पीस पायल थे. पायल देखने के दौरान महिला ने ब्रासलेट दिखाने को कहा. उस महिला की मांग पर दुकानदार टेबल के नीचे से ब्रासलेट निकाल रहे थे, उसी समय वह बुजुर्ग महिला पायल का बंडल लेकर भाग गयी. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी के आधार पर महिला तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola