धान काट रही महिला की करंट से मौत
Published by : PAWAN KUMAR SAHU Updated At : 22 Oct 2025 9:20 PM
विज्ञापन
प्रखंड अंतर्गत बोकरंदा पंचायत के लेटे गांव में बुधवार की सुबह धान काट रही महिला किसान अंजना होरो (37) की मौत करंट से हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, लापुंग.
प्रखंड अंतर्गत बोकरंदा पंचायत के लेटे गांव में बुधवार की सुबह धान काट रही महिला किसान अंजना होरो (37) की मौत करंट से हो गयी. जानकारी के अनुसार खेत के ऊपर से हाई वोल्टेज प्रवाहित तार गुजरा हुआ है. तार जमीन से लगभग पांच फीट ऊपर लटक रहा था. महिला धान काटने के दौरान तार को नहीं देख पायी और जैसे वह खड़ी हुई तार से सट गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने उन्हें तत्काल खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका के परिवार में उनके पति अंद्रियस होरो, एक बेटी और दो बेटे हैं. पत्नी की असमय मौत से पति गहरे सदमे में हैं. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लटक रहे तार की सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच और मुआवजे की मांग की है. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










