शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिये पैसे, पति ने की आत्महत्या
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Aug 2020 1:27 AM
शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिये पैसे, पति ने की आत्महत्या
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला नगर निवासी 40 वर्षीय मो. तौसीम की छाती में चाकू लगने से उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह करीब 5:30 बजे की है. घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने ही चाकू से कर दी है. क्योंकि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उसने अपने पति की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां जांच के लिए पहुंची और मृतक की पत्नी का बयान लिया.
मृतक की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी है कि मृतक रोजाना उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांगता था तथा वह रोजाना सुबह नशा करता था. वह अपने पति की आदत से परेशान थी. इसी बात को लेकर दोनों में पहले भी विवाद होता था. उसने गुरुवार की सुबह भी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन पत्नी के पैसा देने से इंकार करने पर उसने चाकू उठा लिया और कहने लगा कि पैसे नहीं मिले, तो वह अपनी जान दे देगा. इसके बाद उसने चाकू से अपने ऊपर वार कर लिया.
इधर मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है. पर खबर लिखे जाने तक किसी ने न तो पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया है और न ही मामले की लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल से घटनास्थल की जांच करायी है. पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस अभी पत्नी के बयान को ही सही मानकर आरंभिक जांच कर रही है.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










