ePaper

IPL-2025 से पहले क्या बोले एमएस धोनी? जानें आखिरी कुछ साल क्या करना चाहते हैं माही

Updated at : 27 Oct 2024 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
MS-Dhoni

MS Dhoni

IPL-2025: एमएस धोनी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनके हीरो आईपीएल 2025 में भी खेलते नजर आएंगे. उन्होंने बताया है कि आखिरी कुछ साल क्या करना चाहते हैं.

विज्ञापन

IPL-2025|Ranchi News|MS Dhoni News| महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. वह आइपीएल 2025 (IPL 2025) में भी खेलते दिखेंगे. इसका खुलासा एएस धोनी ने खुद किया. हालांकि, उन्होंने इशारों में कहा कि वह क्रिकेट के आखिरी कुछ सालों में खेल का आनंद उठाना चाहते हैं.

पेशेवर खेल का आनंद लेना हो जाता है मुश्किल – धोनी

दरअसल, गोवा में आयोजित एक इवेंट में जब धोनी से पूछा गया कि वह आइपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट के आखिरी कुछ सालों में खेल का आनंद उठाना चाहता हूं. 43 साल के धोनी ने कहा कि जब आप क्रिकेट को एक पेशेवर खेल की तरह खेलते हैं, तो एक खेल की तरह इसका आनंद लेना मुश्किल हो जाता है. मैं यही करना चाहता हूं.

9 महीने फिट रहना है, ताकि ढाई महीने खेल सकूं

धोनी ने यह भी कहा कि यह आसान नहीं है. भावनाएं आती रहती हैं, प्रतिबद्धताएं बनी रहती हैं. मैं अगले कुछ वर्षों तक खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं. एमएस धोनी ने कहा कि मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना है, ताकि मैं ढाई महीने आइपीएल खेल सकूं. आपको इसकी योजना बनाने की जरूरत है, लेकिन साथ ही थोड़ा शांत भी रहना होगा.

अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर हो सकते हैं रिटेन

एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कहा कि वह कुछ और साल क्रिकेट को देना चाहते हैं. अनकैप्ड प्लेयर रूल में भी बड़ा बदलाव किया गया है. इसके अनुसार, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है या जिसका केंद्रीय अनुबंध नहीं है, उसकी गिनती अनकैप्ड प्लेयर के रूप में होगी. अगर कोई टीम अनकैप्ड प्लेयर को रिटेन करती है, तो इसके लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये खर्च करनी होगी. यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा. अनकैप्ड खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है.

सीएसके को 5 बार दिलायी आइपीएल की ट्रॉफी

आइपीएल में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) बार खिताब दिलाये हैं. वह साल 2008 से ही आइपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक कुल 264 मैच खेले हैं. इसमें धोनी ने 5,243 रन बनाये हैं. 84 रन उनका उच्चतम स्कोर है. धोनी ने आइपीएल में 24 अर्धशतक भी लगाये हैं.

Also Read : Jharkhand Chunav 2024: महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के वोटरों को करेंगे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola