Jharkhand Chunav 2024: महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के वोटरों को करेंगे जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

MS Dhoni

Jharkhand Chunav 2024: मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के वोटरों को जागरूक करेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि धोनी से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे. इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है. निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा. अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में किया जाएगा. वे शुक्रवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगा बल

झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि
महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे. नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा.

हजारीबाग और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण

सीईओ के रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्वीप की गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान स्वीप कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां मिलीं, जिनके अविलंब निराकरण के निर्देश दिए गए.

अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज

प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गयी है. नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सर्वाधिक 9 प्राथमिकी गढ़वा जिले में दर्ज हुई है. झारखंड में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: JMM की पांचवीं लिस्ट जारी, हेमंत सोरेन की भाभी की सीट रही जामा से चुनाव लड़ेंगी लुईस मरांडी

Also Read: Ranchi News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मधु कोड़ा को SC से बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola