ranchi news : सामाजिक परिवर्तन में जुटी है सेवा भारती : राष्ट्रीय मंत्री

Updated at : 28 Apr 2025 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : सामाजिक परिवर्तन में जुटी है सेवा भारती : राष्ट्रीय मंत्री

सेवा भारती झारखंड के तत्वावधान में रविवार को हितचिंतक सम्मेलन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय मंत्री रामेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा भारती सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

रांची. सेवा भारती झारखंड के तत्वावधान में रविवार को हितचिंतक सम्मेलन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय मंत्री रामेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा भारती सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभा रही है. अभावग्रस्त वर्गों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन का अलख जगाया जा रहा है. अपने ही समाज के कई लोग मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित हैं. पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि स्वयं का स्वार्थ त्याग कर सेवा कार्य करने से सही मायने में समाज का उन्नयन होगा.

लोगों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया

डॉ एचपी नारायण ने भी लोगों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित किया . ऋषि पांडेय ने बताया कि आगामी वर्षों में प्रखंड स्तर तक समस्याओं का अध्ययन कर सेवा कार्य विस्तार करने का लक्ष्य है. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के क्षेत्र संघ चालक देवव्रत पाहन ने की. धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के न्यासी चंद्रकांत रायपत ने किया . मौके पर श्याम टोरका, गुरुशरण प्रसाद, सिद्धनाथ सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पवन मंत्री, राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल सिंह, अभिजीत घोष, शंभु ठाकुर, निर्मला कौर, शुभेंदु भट्ट, नंदलाल साहू, रमाशंकर बगड़िया, राजकुमार साहू, सुष्मिता पांडेय, कंचन प्रभा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola