ePaper

हवाई यातायात पर मौसम का असर, चार विमान रद्द

Updated at : 19 Jun 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
हवाई यातायात पर मौसम का असर, चार विमान रद्द

देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले चार विमानों को खराब मौसम के कारण बुधवार को रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले चार विमानों को खराब मौसम के कारण बुधवार को रद्द कर दिया गया. वहीं चार विमान विलंब से आये, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. रद्द होने वाले विमानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान, इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली-रांची विमान, इंडिगो एयरलाइंस का अहमदाबाद-रांची विमान और इंडिगो एयरलाइंस का हैदराबाद-रांची विमान शामिल हैं. वहीं इंडिगो एयरलाइंस का पटना-रांची विमान सुबह 11:55 के स्थान पर 12:25 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-रांची विमान दोपहर 1:15 बजे के स्थान पर 1:40 बजे, इंडिगो एयरलाइंस का कोलकाता-रांची विमान दोपहर 3:05 बजे के स्थान पर 3:30 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 6:20 बजे के स्थान पर 6:50 बजे रांची आया. एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि एयर ट्रैफिक और खराब मौसम के कारण विमान विलंब से आये.

कई विमान विलंब से उड़े

खराब मौसम और बारिश के कारण रांची से कई विमान बुधवार को विलंब से उड़े. रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस 11:55 की जगह 12:46 में उड़ा. वहीं रांची-कोलकाता इंडिगो 12:25 की जगह 1:47 में, रांची-हैदराबाद एयर इंडिया दोपहर 1:45 की जगह 2:34 में, रांची-पटना इंडिगो दोपहर 3:35 की जगह 4:38 में, रांची-मुंबई इंडिगो शाम 4:30 की जगह 5:09 में तथा रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस शाम 6:50 की जगह 7:39 बजे उड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola