Ranchi News : आज रुक्का डैम से बाधित रहेगी जलापूर्ति

Ranchi News :रुक्का डैम से शनिवार को जलापूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रह सकती है.
रांची. रुक्का डैम से शनिवार को जलापूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रह सकती है. इस कारण लाखों लोगों को पानी मिलने में परेशानी हो सकती है. आठ मार्च को इलाके को मिलनेवाली बिजली आपूर्ति दिन के 11:00 बजे सुबह से दिन के दो बजे तक बाधित रहेगी. जिससे 33/11 केवी विकास, 33/11 केवी सिरडो और 33/11 केवी कुचु विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे. शनिवार की सुबह में प्लांट के जलशोधन केंद्र, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बूटी जलागार के सभी संप और टंकी को मिलने वाली बिजली आपूर्ति पर इसका असर पड़ सकता है.
कई मोहल्लों में बाधित रहेगी जलापूर्ति
रुक्का पीएचइडी, बीआइटी कॉलेज, बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, महावीर नगर, हनुमान नगर, डुमरदगा, केदल, फुरहुरा टोली, सुगनू, चुट्टू, नेवरी, दुबलिया, सोसो, कुचू, गेतलातु, मेसरा और रुक्का डिविजन से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रहेगी. शाम से मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद से सभी क्षेत्रों में पानी जाना शुरू हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




