ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग, किया प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जर्जर सड़क बनवाने की मांग लेकर मंगलवार को सुगनू गांव में ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
मेसरा.
जर्जर सड़क बनवाने की मांग लेकर मंगलवार को सुगनू गांव में ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया. मुख्य वक्ता पंसस आदित्य नारायण साहू ने कहा कि गांव में जाने के लिए सेना छावनी के भीतर से एक मात्र कच्ची सड़क है. जिसे न सेना बनाती है और न ही जिला प्रशासन. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. जिसके कारण स्कूली बच्चे, महिलाओं का आना-जाना दूभर हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सेना के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को लिखित शिकायत की गयी, परंतु परेशानी दूर नहीं हुई. ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य हो गये हैं. मौके पर वार्ड सदस्य आलोक साहू, संजय साहू, भुवनेश्वर महतो, जोगेंद्र महतो, जितेंद्र लोहार, सुजीत साहू, महेश साहू व ग्रामीण शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










