ePaper

Amit Shah Security Lapse: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, रांची से दो अरेस्ट

Updated at : 20 Jul 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Amit Shah Security Lapse: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रांची दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Amit Shah Security Lapse: रांची-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी चूक सामने आयी है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों की मानें, तो ये लोग नशे में थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जैसे ही बिरसा चौक पहुंचे, उनके काफिले में दो बाइक सवार घुस गए. पुलिस ने तत्काल उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया. बीजेपी विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने के लिए अमित शाह शनिवार को रांची पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

रांची में अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को लेकर शनिवार को झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंचे. इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आयी है. उनके काफिले में दो लोग घुस गए. पुलिस ने उन दोनों को कस्टडी में लिया है और पूछताछ कर रही है.

झारखंड में फिर खिलाएं कमल, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश

रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर मैदान में आयोजित बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर दोनों पार्टियों को घेरा. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया. बीजेपी कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कहा कि आपकी बदौलत ही झारखंड में नौ सीटें जीतने में सफल हुए हैं. अब आप झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी करें. झारखंड में एक बार फिर कमल खिलाना है और ये आपकी मेहनत से ही संभव है.

Also Read: Amit Shah In Ranchi: अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर JMM और कांग्रेस को घेरा, झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola