Cricket : करण के दोहरे व आर्यन के शतक से वाइबीएन सीए की ऐतिहासिक जीत

वाइबीएन क्रिकेट अकादमी ने साईं धुर्वा को हराया
रांची. आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट में शनिवार को वाइबीएन क्रिकेट अकादमी ने इतिहास रचते हुए 434 रन से जीत दर्ज की. वाइबीएन के अलावा अचीवर्स और क्लब ऑफ 22 यार्ड्स ने भी जीत दर्ज की. गोलचक्कर मैदान पर खेले गये मैच में वाइबीएन क्रिकेट अकादमी ने साईं धुर्वा को हराया. करण कुमार (226*) के नाबाद दोहरे शतक और आर्यन राज (126) के शतक की मदद से वाइबीएन क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में एक विकेट पर 465 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. करण और आर्यन राज ने पहले विकेट के लिए 427 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की. जवाब में साई धुर्वा (डी) की टीम 31 रन पर आउट हो गयी. वाइबीएन की ओर से अभिनव कुमार ने 14 रन देकर चार, जबकि शुभम यादव ने 17 रन देकर पांच विकेट लिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




